Cave Temple : Neelam Mata Vaishno Mandir

दर्शन दिल्ली के मंदिरों की !

इस सीरीज में आज हम आपको दिल्ली के मयूर विहार में स्थित वैष्णो देवी मंदिर की सैर को लिए चलते हैं जिसे आपने नहीं देखा है तो समझिए आप एक बहुत ही खूबसूरत और दैवीय चमत्कारी मन्दिर का आशीर्वाद लेने से बंचित हो गए हैं।

गाजीपुर से अक्षरधाम जाते हुए बाईं तरफ पेट्रोल पंप को पार करते हुए आपको भगवान शिव की एक भव्य प्रतिमा दिखाई देगी। यह पूर्वी दिल्ली का सबसे बड़ा वही माँ वैष्णो का पवित्र धाम श्री नीलम माता वैष्णो मंदिर है जिसकी कल्पना देवी नीलम ने की थी। इसलिए इस मंदिर का नाम नीलम माता वैष्णो मन्दिर है।

मंदिर की स्थापना 23 वर्ष पहले की गई थी। इसकी स्थापना अध्यात्मिक गुरु नीलम माता के जरिये की गई। नीलम माता मंदिर का निर्माण वैष्णो देवी मंदिर की तर्ज पर किया गया है।

नीलम माता मंदिर को वैष्णो देवी मंदिर के समान ही बनाया गया है। वहाँ बनी गुफा के कारण भी वह काफी मशहूर है। जो भी वैष्णो मंदिर नहीं गए है उनके लिए यह मंदिर वैष्णों देवी के समान ही है।

इस मंदिर के निर्माण में वास्तुकला का प्रयोग किया गया है।
इस मंदिर में दुर्गा माता के साथ लक्ष्मी, काली, सरस्वती, लक्ष्मी नारायण, शिव परिवार, राधा कृष्ण, राम दरबार, हनुमान, शनि देव, ज्वाला माता व भैरव नाथ की भी प्रतिमाएं हैं। इन सभी मूर्तियों को बेहद सुंदर तरीके से सजाया गया है। आप ये सभी तस्वीरों में भी देख सकते हैं।

दो सड़कों के मिलने वाले कोने पर इस मंदिर के स्थित होने की वजह से मंदिर मे काफी भक्तों की संख्या का उचित प्रबंधन करने की सुविधा उनके दो प्रवेश द्वारों की सहयता से किया जाता है।
मंदिर के बेसमेंट मे आप पवित्र गुफा के दर्शन का लाभ जाड़े मे शाम 5 बजे से और गर्मियों मे शाम 6 बजे से उठा सकते हैं।
मंदिर मे समय-समय पर गरीब स्कूली बच्चों की सहयता हेतु, पाठ्यक्रम समीग्री का वितरण किया जाता है। मंदिर मे हर मंगलवार को माता की चौकी व्यवस्था के साथ भंडारे का आयोजन भी किया जाता है।
प्रतिदिन सुवह 11 बजे से 12 बजे तक रोटी दाल , रोटी सब्जी का प्रसाद वितरण होता है

यहाँ पहुँचना बहुत आसान है। तीन तीन मेट्रो स्टेशन से आप यहाँ पहुँच सकते हैं।
लक्ष्मीनगर, मयूर विहार फेज-एक, मयूर विहार एक्सटेंशन मेट्रो स्टेशन से होकर नीलम माता मंदिर तक पहुंचना आसान है।

मेट्रो से मंदिर के लिए बैटरी रिक्शा, ऑटो रिक्शा, ग्रामीण सेवा और डीटीसी की विभिन्न रूट संख्या की बसें मिलती है।
इन माध्यमों से मंदिर तक पहुंचना अब पहले से भी अधिक आसान और सुविधाजनक हो गया है।

DTC की 348 और 348A बस मन्दिर के सामने से जाती है। इसका बस स्टॉप का नाम है ईस्ट विनोदनगर डिपो।

यदि अपना वाहन हो तो आवाजाही और आसान हो जाएगा। पार्किंग की कोई समस्या नहीं है।

https://maps.app.goo.gl/YTnZzsBpCzjYhrHY8

11 Likes

Excellent post dear @Hemendu
Well conceived and presented post,dear friend…
Your photos are contextual and impressive… great :+1:
Thanks for sharing with us…
:folded_hands:

1 Like

@Hemendu yet another beautiful temple ..great post

1 Like

Thank you so much @TravellerG

1 Like

Thank you @Shalz

You are most welcome, dear friend @Hemendu
Regards
:handshake::bouquet::folded_hands:

1 Like