

यह तस्वीर मैंने कोटा के चंबल गार्डन में सुबह के समय ली थी। ठंडी हवा, शांत बहती चंबल नदी और चारों ओर हरियाली – ऐसा लगा मानो वक्त थम गया हो। अगर आप कोटा में हैं और कुछ सुकून भरे पल बिताना चाहते हैं, तो यहां ज़रूर आएं।
लोकेशन : Chambal Garden, Kota on Google Maps
मेरा सुझाव:
- सुबह के समय यहां आना सबसे बढ़िया रहता है।
- आप अकेले या दोस्तों/परिवार के साथ आएं, जगह हर किसी को पसंद आएगी।
- आसपास बोटिंग की सुविधा भी है, और कभी-कभी नदी में घड़ियाल या पक्षी दिख सकते हैं।
जरूर जाएं अगर आप:
- शांत जगह की तलाश में हैं।
- नेचर और फोटोग्राफी के शौकीन हैं।
- कोटा में कुछ नया एक्सप्लोर करना चाहते हैं।Chambal Garden Kota