उत्तराखंड का घोड़ा खाल मंदिर।

घोड़ा खाल मंदिर उत्तराखंड का प्रसिद्ध मंदिर है।यह गोलू देवता को समर्पित मंदिर है।इसे घंटियों का मंदिर न्याय का मंदिर नाम से भी जाना जाता है।जब भी कोई व्यक्ति परेशान हो या किसी के द्वारा सताया जाता है तो वह अगर इस मंदिर में आ कर अपनी परेशानी दूर करने की प्रार्थना भगवान गोलू देव से करेगा तो उसकी परेशानी भगवान गोलू देव अवश्य दूर करते है।और जब कोई व्यक्ति अपनी मनोकामना पूरी करने के लिए यह मन्नत मांगता है तो उसकी भी मनोकामना यहां पूरी होती है।बस वह मनोकामना किसी के नुकसान के लिए न हो।लोग चिट्ठी के रूप में अपनी मनोकामना यह लिखकर भगवान को बताते है।जिसकी भी मनोकामना पूरी होती है वह व्यक्ति यह अपनी श्रद्धा से यह घंटी चढ़ाता है। यह मंदिर भवाली में स्थित है।मंदिर के पास ही एयरफोर्स सेंटर एवं सैनिक स्कूल स्तिथ है।

यहां पहुंचने के लिए आपको टैक्सी या बस से सफर करना पड़ेगा।यह पहाड़ों में स्तिथ होने के कारण यह रेल की व्यवस्था नहीं है।हल्द्वानी या काठगोदाम तक आप ट्रेन से आ सकते है।

3 Likes