एशिया ,का सबसे बड़ा मेला सोनपुर बिहार , 🇮🇳 भारत

नमस्कार, :pray:

यह बिहार की पावन धरती सोनपुर का चित्र है जहां पर एशिया महादेश का सबसे बड़ा मेला लगता है|

यहां की मान्यताओं के अनुसार भगवान विष्णु हाथी और मगरमच्छ की लड़ाई में यहां पर उतरे थे जिसकी प्रतिमा आज तक कहां पर स्थापित है | इस मेले में काफी ज्यादा भीड़ होती है तथा बहुत से लोग यहां खरीदारी करने के लिए आते हैं |

इस मेले में कई तरह की प्रदर्शनी भी आयोजित की जाती है जिससे लोगों में जागरूकता और जानकारी हो सके जिससे वह सशक्त देश के नागरिक बन सकें | कई सारे राष्ट्रीय और प्राइवेट उद्योग भी अपना स्टॉल यहां लगाते हैं और लोगों को जानकारी उपलब्ध कराते हैं राज्य सरकारें और केंद्र सरकार भी इसने अपना बढ़-चढ़कर सहयोग और योगदान देते हैं जिससे इस मेले को एक नई ऊर्जा मिल जाती है|

लोगों को जागरूक और सशक्त बनाने का इस मेले में बहुत सारे चलचित्र और प्रतिमाओं से सजाया जाता है जिससे लोग सरकार की नई योजनाओं के बारे में जान सकें |

मुख्यता यह मिला पशु पक्षियों की खरीद और बिक्री के लिए प्रसिद्ध था जहां अलग-अलग तरह के जानवर और पक्षी खरीदे और बेचे जाते थे पर बदलते इस दौर ने इस मेले का नया स्वरूप दिया और यहां पर जानवरों और पक्षियों की संख्या धीरे-धीरे कम होने लगी लोग यहां पर आनंद उठाने मेले मैं झूला झूलने आते हैं| यहां पर अब जानवर भी काफी कम हो गए हैं और जानवरों में लोगों की उत्सुकता घटी है अब इस मेले में कपड़े अचार और लोकल सामान की उपलब्धता बढ़ गई है और लोगों का रुझान भी उसी तरफ ज्यादा हो गया है |

यहां पर जाकर मैंने काफी पकवानों का आनंद लिया जिस की कुछ तस्वीरें मैंने गूगल मैप पर आप लोगों को साझा की इस मेले का समापन हो चुका है अगले साल या मेला दोबारा इसी हर्षोल्लास के साथ मनाया जाएगा | मेल पूरे 30 दिन तक चलता है और कई जगह से लोग यहां घूमने और इस मेले मैं खरीदारी करने आते हैं |

मुझे उम्मीद है या तस्वीरें आपको अच्छी लगेगी और जब भी आप को मौका मिले तो आप यहां जरूर आएं अगली बार मेले से पहले मैं आप सभी लोगों को सूचना प्रदान करूंगा जिससे आप भी इस मेले का आनंद उठा सकें और इसी दिनों की उल्लास पर्व में सम्मिलित होकर अपने आप को गौरवान्वित और सुखद आनंद प्रदान कर सकें|

अगर यह तस्वीरें आपको पसंद आई हो तो आप इसे लाइक और शेयर जरूर करें|

धन्यवाद

रवि शर्मा

पटना ,बिहार भारत

जय बिहार जय भारत :pray:

4 Likes