संकट समय मे जरूरतमन्दों की सेवा कर इंसानियत निभा रहे है पशुधन सहायक गजेंद्र खदाव
12 घंटे अस्पताल में ड्यूटी के पश्चात कर रहे जरूरतमन्दों की सेवा
गाँव को अपना परिवार मानकर कर रहे है सेवा,सकारात्मक सोच का दे रहे सन्देश,
कोरेना हारेगा और मानवता जीतेगी का दे रहे है सन्देश
जरूरतमन्दों को खाद्य सामग्री देते हुए बिना फ़ोटो खिंचे पहचान रख रहे गुप्त,
माादलिया 20 अप्रैल न्यूज सर्विस
वैश्विक महामारी नॉवेल कोविड-19 के संक्रमण फैलाव रोकथाम के लिए देशभर में किये गए लोकडाउन के चलते दिहाड़ी मजदूर,खदान श्रमिक व अन्य गरीब परिवारों के लिए खान-पान का संकट पैदा हो गया ऐसी परिस्थिति में राजकीय पशु चिकित्सा उपकेंद्र मादलिया में प्रभारी पद पर कार्यरत गजेंद्र खदाव मानवता के लिए मिशाल बनकर सामने आए व इन जरूरतमंद परिवारों के लिए घर-घर जाकर खाद्य सामग्री वितरित की,साथ ही कोविड-19 से बचाव सम्बन्धी जानकारी के साथ मादलिया सहित रावनियाना व मालावास में 3000 से अधिक मास्क भी वितरित किये हर जरूरतमंद की तक पहुँचाई राशन सामग्री,फ़ोटो खिंचने से परहेज रखा,
जरूरतमंद की पहचान गुप्त रखी ;-
ग्राम पंचायत द्वारा खाद्य सुरक्षा से वंचित गरीब परिवारों की सूची प्राप्त कर उनमें से हर जरूरतमंद तक खाद्य सामग्री पहुँचाई,साथ ही दोस्तो व अन्य माध्यम से जरूरतमंद व निर्धन परिवारों की पहचान की व उनके घर तक सामग्री पहुचाई ताकि कोई भूखा न सो सके,सबसे बड़ी बात की खाद्य सामग्री देते समय जरूरतमंद से किसी भी प्रकार की पहचान का प्रमाण व फ़ोटो नही खिंची,ताकि सामने वाले जरूरतमंद में हीन भावना न आये,ग्राम पंचायत प्रशासक चेतन कस्वा व अन्य कर्मचारियों के पास भी खाद्य सामग्री के अभाव में जो भी जरूरतमंद गया उनको भी खदाव ने निजी स्तर पर जरूरतमन्दों को खाद्य सामग्री उपलब्ध करवाई,
वेलनेस सेंटर का लिया जिम्मा :-
कस्बे में राजकीय उच्च माध्यमिक विधालय में कस्बे सहित सोवनिया व गढ़सुरिया के बाशिन्दे जो बाहरी राज्यो से गांव आये उनको रखने के लिए वेलनेस सेंटर की स्थापना की इसमे 42 जने को कवरेन्टायन किया गया,इन ग्रामीणों के लिए खाने-पीने की व्यवस्था भी अपने स्तर से की,
कार खरीदने के लिए बचाये पैसे,संकट में गाँव को परिवार मानकर खर्च किये;-
पशुधन सहायक गजेंद्र खदाव ने नए वित्तिय वर्ष में नई कार खरीदने के लिए पैसे बचाये,इसी बीच इस वैश्विक महामारी में जरूरतमन्दो की जरूरत को देखते हुए इन पैसो से आटा,दाल,तेल,चाय,शक्कर,मास्क आदि लेकर आये व किट बनाकर जरूरतमन्दों को बांट रहे है अभी तक पशुधन सहायक खदाव ने अपने स्तर पर 600 से अधिक खाद्य सामग्री के किट बांट दिए है
अस्पताल में ड्यूटी में पश्चात कर रहे है मानव सेवा:- पशु चिकित्सा केंद्र मादलिया में प्रभारी पद पर कार्यरत खदाव पांच घण्टे की ड्यूटी के अतिरिक्त 07 घण्टे तक क्षेत्र में पशुओ के इलाज में लगे रहते है,उसके पश्चात खाली समय मे खाद्य सामग्री के पैकेट तैयार करना व वितरण करने का काम करते है,
भाई व पिता से मिला सेवा का प्रोत्साहन :-
खदाव को कोरेना वायरस के संक्रमण के फैलाव को रोकने के लिए सरकार द्वारा किये गए लोकडाउन में दिहाड़ी मजदूरो के काम पर न जाने पर खाद्य सामग्री व अन्य जरूरत के सामान के संकट को देखते हुए पिता किसान माधाराम चौधरीं व भाई पशुधन सहायक सुरेंद्र खदाव के मानव सेवा के लिए किए जा रहे प्रेरित होकर जरूरतमन्दों की सेवा का बीड़ा उठाया,
पंचायत प्रशासन व कलेक्टर ने आभार जताया :-
पशुधन सहायक गजेंद्र खदाव के इस अनुकरणीय पहल का सयुक्त निदेशक पशुपालन विभाग डॉ जेपी नंदवानी,जिला कलेक्टर प्रकाश राजपुरोहित,नोडल ऑफिसर डॉ कलपत मालवीय,ग्राम विकास अधिकारी व प्रशासक चेतन कस्वा,सुखी सेवा संस्थान अध्यक्ष सुरेंद्र खदाव,सरपंच निर्मला दाधिच ने खदाव का आभार जताया
“'इस वैश्विक महामारी के कठिन समय मे जरूरतमन्दों की मदद के लिए सभी को आगे आना चाहिए,मिलझुलकर काम करने से यह कठिन समय भी निकल जायेगा,गाँव को परिवार मानकर कार्य करे,निश्चित तौर पर कोरेना हारेगा और मानवता जीतेगी”
गजेंद्र खदाव पशुधन सहायक
राजकीय पशु चिकित्सा केंद्र मादलिया