श्रीगंगानगर जिले में मौसमी प्रजाति का फल किन्नू बहुत ही ज्यादा संख्या में होता है। किन्नू का खट्टा-मिठापन सभी को लुभाता है और यही कारण है कि इस फल की मांग अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी लगातार बढ़ती जा रही है। इसके अतिरिक्त जिले के कुछ भागों में उत्पन्न होने वाला चावल तथा जिले की सरसों की फसल भी पूरे विश्व में प्रसिद्ध है। सरसों का तेल भारत के हर कोने में गंगानगर के नाम से पहुंचता है। यहां मिष्ठान के रूप में रेवाड़ी की बर्फी तथा अमृत मिष्ठान भंडार की मिठाइयां भी लोग दूर-दूर से खरीदने के लिए आते हैं।
2 Likes